चुनाव

यूपी के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना, भाजपा से ओम प्रकाश राजभर का सवाल

भाजपा पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्विट पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना है, जब से भाजपा सत्ता में आई है भ्रष्टाचार बढ़ा है। कुम्भ में घोटाला, कोरोना में घोटाला, यहां तक की श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला कर गए, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगी कर जनता के जेब पर डाका डाला।
2 min read
Dec 26, 2021
यूपी के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना, भाजपा से ओम प्रकाश राजभर का सवाल
यूपी के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना, भाजपा से ओम प्रकाश राजभर का सवाल

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहे हैं राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला और पलटवार कर रहे हैं। भाजपा और योगी सरकार को आइना दिखाते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा से सवाल किया कि, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना है। जब से भाजपा सत्ता में आई है भ्रष्टाचार बढ़ा है। गरीब, किसान, छात्र और आम जनता सरकार की नीतियों से परेशान है। भ्रष्टाचार बढ़ गया, महंगाई बढ़ गई, जनता बेचारी बेबस और लाचार है। ओम प्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी का गठबंधन हो गया है। आने चुनाव 2022 में दोनों दल एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने अपने ट्विट पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 5 सितारा भाजपा कार्यालय कहां से बना है, जब से भाजपा सत्ता में आई है भ्रष्टाचार बढ़ा है। कुम्भ में घोटाला, कोरोना में घोटाला, यहां तक की श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला कर गए, राशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, महंगी कर जनता के जेब पर डाका डाला।

उप्र की जनता व लोकतंत्र का घोर अपमान -

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहाकि, योगीजी व केशव प्रसाद मौर्य छाती पीटकर दावा करते हैं कि यूपी के सारे अपराधी या तो मार दिये गये या जेल में है या प्रदेश छोड़कर भाग गए है। सपा-सुभासपा की रैली में उप्र की जनता आ रही है, जो भाजपाइयों को अपराधी दिख रहे हैं। यह उप्र की जनता व लोकतंत्र का घोर अपमान है। इसका जवाब वोट से मिलेगा।

योगी जी पहले अपना लिकेज बंद करिये -

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा था कि युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र देने वालों जाएंगे जेल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, पहले अपना लिकेज बंद करिये, एक दर्जन से ज्यादा परीक्षा होने से पहले पेपर लीक कराकर नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया। पिछड़े-दलित का आरक्षण लूटकर खिलवाड़ किया। नौकरी मांगने वाले नौजवानों को लाठियों से पिटवाकर खिलवाड़ किया। आमदनी आधी पढ़ाई, दवाई, राशन महंगा कर गरीबों के साथ खिलवाड़ किया।

Updated on:
26 Dec 2021 01:22 pm
Published on:
26 Dec 2021 01:22 pm