चुनाव

Puducherry Assembly Election 2021 : भाजपा प्रत्याशी ए जॉन कुमार ने क्यो किया व्हीलचेयर पर प्रचार?

Puducherry Assembly Election 2021 के प्रचार दौरान कामराज नगर के भाजपा प्रत्याशी ए जॉन कुमार के पांव में चोट लग जाने के कारण व्हीलचेयर पर आ गए हैं। अब वो अपने क्षेत्र में इसी पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

2 min read
Puducherry Assembly Election 2021 BJP candidate campaign on wheelchair

Puducherry Assembly Election 2021। इस साल देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्हीलचेयर का प्रयोग काफी बार हो चुका है। पहले बंगाल में, जब ममता बनर्जी के पांव में चोट लगने के कारण प्रचार में व्हीलचेयर का प्रयोग किया था। अब पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2012 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) में भाजपा प्रत्याशी ए जॉन कुमार ऐसा कर रहे हैं। शुक्रवार शाम से पहले विधानसभा क्षेत्र कामराज नगर में व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार के काम जुटे हुए हैं। आइए आपको भी बताते हैं क्यो?

क्यो व्हीलचेयर पर आए ए जॉन कुमार?
वास्तव में ए जॉन कुमार का पांव हाल में चुनाव प्रचार के दौरान फुथपाथ के स्लैब में फंस गया था। जिसकी वजह से उन्हें चोट आई है। इसी वजह से वो शुक्रवार शाम से व्हीलचेयर का प्रयोग कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनकेे साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। जोकि समय पर उनही व्हीलचेयर को संभाल रहे हैं। चोट लगने के बाद भी चुनाव प्रचार में लोगों के सामने आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में काफी जोश भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि ए जॉन कुमार पुडुचेरी में काफी लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं।

फरवरी में दे दिया था इस्तीफा
ए जॉन कुमार पहले कांग्रेस सरकार में मौजूद थे और कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार थे। फरवरी में उन्होंने पार्टी और सरकार से असंतुष्ट होकर इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया। उनकी पॉपुलेरिटी को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें कामराज नगर से विधानसभा चुनाव का टिकट दे दिया। आपको बता दें कि बीजेपी पुडुचेरी में सिर्फ 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी का चुनाव इसलिए भी दिलचस्प है कि दावा किया जा रहा है कि भाजपा इतिहास में पहली बार पुडुचेरी में अपना खाता खोल लेगी। इससे पहले 2016 में सभी 30 सीटों पर चुनाव लडऩे के बाद भी बीजेपी एक भी अपने नाम नहीं कर सकी थी।

Updated on:
21 Mar 2021 09:32 am
Published on:
21 Mar 2021 09:30 am
Also Read
View All