Puducherry Assembly Election 2021। देश के प्रधानमंत्री की ओर से देश के चुनावी राज्यों में दौरे करने शुरू कर दिए हैं। अब वो पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए वो 30 मार्च को पुडुचेरी पहुंच रहे हैं। जहां एनडीए के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वो 25 फरवरी को पुडुचेरी आए थे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करने से पहले केंद्र प्रायोजित योजनाओं का अनावरण किया था।