
Puducherry Assembly Election 2021 : जैसे देश में मौसम का पारा थोड़ा बढ़ता जा रहा है, वैसे ही पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का पार भी बढ़ रहा है। सभी राज्यों में पॉलिटिकल पार्टियों की ही नहीं बल्कि राज्यों में लडऩे वाले प्रत्याशियों की इज्जत भी दाव पर लगी हुई है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) में बीजेपी को अपना खाता खुलने का इंतजार है। यह सवाल इसलिए है क्योंकि इस बार पार्टी सिर्फ 9 विधानसभा पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से नवरत्नों के नामों की घोषणा कर दी है। जिनमें कुछेक तो पुराने तो कुछ दूसरी पार्टी से आए नेता दिखाई दे रहे हैं। बाकी नए खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है। सवाल यह है कि क्या भाजपा के यह नवरत्न पुडुचेरी में पार्टी के लिए खाता खोल पाएंगे।
भाजपा के नवरत्न प्रत्याशी
| विधानसभा सीट | प्रत्याशी का नाम |
| लाब्सपेट | वी समिनाथन |
| मन्नाडीपेट | ए नमस्सिवायम |
| उसुडु | साईजे सरवण कुमार |
| कामराज नगर | ए जॉनकुमार |
| कालापेट | पीएमएल कल्याणसुंदरम् |
| नेल्लित्तोप | विविलियन रिचड्र्स जॉनकुमार |
| मनवेली | एम्बालम आर सेल्वम |
| तिरूनल्लार | जीएनएस राजशेखरन |
| नेरवी टीआरपट्टिनम | वीएमसीएस मनोहरन |
किन पर होंगी निगाहें
भाजपा ने वैसे तो 9 ही प्रत्याशी चुनावी मैदान पर उतारें हैं, लेकिन कुछ सीटें हैं जिनपर भाजपा को काफी भरोसा हैं। भाजपा हाइकमान को भरोसा है कि लाब्सपेट विधानसभा सीट से वी समिनाथन जीत होगी। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस पर कब्जा था। वहीं दूसरी सीट कामराज नगर की सीट से है। जिसपर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ए जॉनकुमार मैदान पर होंगे। जिनका इस सीट पर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में काफी अच्छा प्रभाव है। वहीं दूसरी ओर मन्नाडीपेट विधानसभा सीट से बीजेपी को काफी उम्मीदें होंगी। यहां से पूर्व कांग्रेसी और अब भाजपा में शामिल हुए ए नमस्सिवायम चुनावी मैदान पर हैं। 2016 में उन्होंने वेल्लीनूर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इनकी भी क्षेत्र में पकड़ काफी अच्छी है।
पिछली बार 30 सीटों पर लड़ी थी बीजेपी
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2016 में बीजेपी अकेले 30 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। जिसमें उसका खाता भी नहीं खुल सका था। बीजेपी को कुल पड़े आठ से ज्यादा वोटों में से 19303 वोट यानी 2.4 फीसदी की पड़े थे। पार्टी भले ही सीट नहीं चीत सकी थी, लेकिन 1.08 फीसदी का वोट स्विंग एक पॉजिटिव साइन जरूर था। इसी के भरोसे पर पार्टी को लग रहा है कि इस बार उसका पुडुचेरी में खाता जरूर खुल जाएगा।