Puducherry Assembly Election 2021। कांग्रेस ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2021 ( Puducherry Assembly Election 2021 ) भले ही यूपीए अलायंस के तहत सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही हो, लेकिन स्थिति 2016 के चुनाव जैसी बिल्कुल भी नहीं है। कांग्रेस 2016 में जितनी सीटें जीतकर सत्ता मूें काबिज हुई थी, इस बार पार्टी को अलायंस में उतनी ही सीटें चुनाव लडऩे के लिए दी गई हैं। यानी कांग्रेस इस बार सिर्फ 15 ही सीटों पर ही चुनाव लड़ रही हैै। जबकि पिछली बार कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था। गठबंधन की बाकी पार्टियों में से डीएमके को ज्यादा तव्वजों दी गई है। अब सवाल यह है कि अल्पमत में सरकार गिरने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन इन 15 सीटों पर कैसा रहता है?