उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल लगातार अपना जनाधार मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बीच पूर्वांचल की राजनीति में दबदबा रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी चुनावी मैदान में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल लगातार अपना जनाधार मजबूत करने और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस बीच पूर्वांचल की राजनीति में दबदबा रखने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी चुनावी मैदान में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। राजा भैया की पार्टी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी है। राजा भैया की पार्टी को 'आरी' चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है।
ट्विटर से दी जानकारी
राजा भैया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की कि चुनाव आयोग द्वारा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 'आरी' चुनाव चिन्ह आवंटित हो गया है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी साथियों को ये बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि चुनाव आयोग द्वारा जनसत्ता दल को ‘आरी’ चुनाव निशान आवंटित हुआ है।’
आरी आवंटित करने की थी मांग
राजा भैया ने चुनाव आयोग को पहली पसंद के रूप में चुनाव निशान आरी आवंटित करने की मांग की थी। उनकी मांग को पूरा करते हुए आयोग ने उन्हें यही चिन्ह चुनाव के लिए इस्तेमाल करने पर दिया है। इससे पहले वर्ष 2012 और वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजा भैया को आरी चुनाव निशान मिला था। आरी चुनाव निशान उनके गढ़ कुंडा में बड़ा ही लोकप्रिय है। राजा भैया के कई समर्थक अब भी आरी लेकर ही इलाके में उनका प्रचार करते हैं। उनके कई समर्थक घर में आज भी आरी रखे हुए हैं।