चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में गरजे राकेश टिकैत,’संत और सूबे के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता’

UP Assembly Elections 2022 मेरठ पहुंचे भाकियू के नेता राकेश टिकैत ने फिर से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि अब संप्रदायिकता और जिन्ना का मैच खत्म करना होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले कई दशक से भाजपा इस मैच को खेलती आ रही है। चुनाव के दौरान हिंदू मुसलिम मैच भाजपा अधिक खेलती है। लेकिन अब भाजपा और पीएम सीएम के इस मैच को जनता समझ चुकी है। इसका जवाब जनता इसी चुनाव में देंगी। भाजपा के इस मैच को अब जनता नहीं खेलने देंगी।

2 min read
Feb 07, 2022
UP Assembly Elections 2022 : मेरठ में गरजे राकेश टिकैत,'संत और सूबे के मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता'

UP Assembly Elections 2022 मेरठ में संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमें मिशन यूपी के शुरूआत की घोषणा की गई। संयुक्त किसान मोर्चा नेता योगेंद्र यादव और हन्नान मोल्ला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एमएसपी पर कमेटी गठित करने का वादा किया था। लेकिन अभी तक नहीं हुआ। वहीं धरने में शहीद हुए किसानों के पीडित परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। देश भर में कृषि बिल का विरोध करने वाले किसानों के ऊपर 48 हजार मुकदमें दर्ज किए गए जो कि आज तक वापस नहीं लिए गए। योगेंद्र यादव ने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किए जाने का वादा किया गया था। जो कि आज तक पूरा नहीं किया जा सका।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस वादाखिलाफी के विरोध में मोर्चा जनता के बीच जाएगा और भाजपा को चुनाव में सजा देने की अपील जनता से करेगा। इस अभियान में शामिल होने के लिए हरियाणा से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जो गांवों में जाकर किसानों को भाजपा की हकीकत के बारे में बताएंगे। जब मोर्चा के नेताओं से पूछा गया कि भाजपा को हटाने के लिए वे अन्य किसी पार्टी का समर्थन करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह किसी का समर्थन नहीं कर रहे वे तो सिर्फ किसानों के हित की आवाज उठा रहे हैं। मोर्चा नेताओ का कहना था कि भाजपा की सरकार अहंकारी है। यह पार्टी भी अहंकारी है। वो सिर्फ वोट काके पसंद करते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बाद प्रदेश का वोटर अपने वोट की चोट से भाजपा को प्रदेश से पलायन कराएगा।

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा पिछले कुछ समय से एक ही बिरादगी को निशाने पर लिए हुए है। इसी बिरादगी को निशाना बनाकर भाजपा चुनाव प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बात सूबे के मुख्यमंत्री और एक संत को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री और प्रदेश का मुख्यमंत्री सबके होते हैं वे किसी एक पार्टी या कुछ चुनिंदा लोगों के नहीं होते हैं।

Published on:
07 Feb 2022 10:51 am
Also Read
View All