चुनाव

UP Election 2022: सत्ता पक्ष और विपक्ष का पश्चिमी यूपी साधने पर पूरा जोर, नेता घर-घर जाकर मांग रहे हैं वोट

UP Election 2022: मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क किया।

2 min read
Jan 28, 2022

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में पश्चिमी यूपी को साधने के लिए सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी गठबंधन ने पूरा जोर लगा रखा है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जगत प्रकाश नड्डा से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा डॉ. दिनेश शर्मा लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू किया। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ में एनएच-58 पर गॉडविन होटल में संयुक्त प्रेस वार्ता किया। दोनों नेता करीब एक घंटा यहां रहें।



अखिलेश और जयंत पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश किया और भाईचारे का संदेश दिया। इसके साथ सत्ताधारी दल भाजपा पर पलटवार भी किया। दरअसल, वेस्ट यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को दोनों नेता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी।



वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुक्रवार को मेरठ पहुंचे। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इनके साथ भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के साथ शीर्ष नेतृत्व भी लगा है। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा अन्य पदाधिकारी भी मोर्चे पर डट गए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले वरिष्ठ नेता अमित शाह इन दिनों डोर टू डोर कैम्पेन में लगे हैं। शुक्रवार को भी मथुरा, मेरठ, बागपत में भाजपा नेता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जाकर घर-घर पर लोगों से जनसंपर्क किया।

Published on:
28 Jan 2022 04:53 pm
Also Read
View All