यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। अखिलेश के आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे और राज्य की सभी सीटों पर ध्यान देंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में अखिलेश की नहीं आजम खान की चलती है। इसलिए वह विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे इस बात का खुलासा नहीं कर रहे। केशव ने कहा अखिलेश को सुरक्षित सीट की तलाश है। इसलिए वे चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। मौर्य ने कहा वह अपने परिवार को ही नहीं संभाल पा रहे हैं, देश प्रदेश को क्या संभालेंगे। उधर, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकेत दिया है कि पहली बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतर रहे हैं। अखिलेश के आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। इससे पहले, उन्होंने कहा था कि वो चुनाव नहीं लड़ेंगे और राज्य की सभी सीटों पर ध्यान देंगे। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने इससे पहले कभी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।
गोरखपुर से लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गढ़ गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उनके अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से उतारा है।
चंद्रशेखर आज़ाद बोले-गोरखपुर से चुनाव लड़ूंगा
इस बीच भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने एलान किया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव लड़ने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो पार्टी फैसला लेगी वो काम वो करेंगे और अगर ज़रूरत पड़ी तो वो गोरखपुर से चुनाव लड़ेगे, चुनाव में हार-जीत से डरना नहीं चाहिए, क्या पता 2027 आपका हो। ग़ौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
आजाद समाज पार्टी यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। जरूरत पड़ेगी तो वे खुद योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। आजाद समाज पार्टी ने 33 सीटों पर अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि ये वो सीटें हैं जिन पर उन्होंने गठबंधन के तहत लड़ने की तैयारी की थी लेकिन उनके साथ 'छल हो गया।