चुनाव

UP Election 2022: सपा जिन्ना के जिन के सहारे और कांग्रेस परिवार के दम पर जीतना चाहती है चुनाव: संबित

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 में सभी वर्गों को साधने की कोशिश में जुटी बीजेपी ने अब युवाओं को साधना शुरू कर दिया है। इसके लिए बीजेपी ने अपनी पार्टी के तेज तर्रार युवा प्रवक्ताओं की टीम को उतारा है। जिनमे मेरठ में संबित पात्रा, मुरादाबाद में गौतम गंभीर, नोएडा में अनुराग ठाकुर एवं सहारनपुर में हंस राज हंस युवाओं से संवाद करने पहुंचे।

less than 1 minute read
Nov 15, 2021

UP Election 2022: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक निजी विवि के ऑडीटोरियम में प्रोफेशनल युवाओं के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में जब तक वो बोले कांग्रेस के परिवाद और सपा के जिन्नावाद पर जमकर प्रहार किया।

बता दे कि पश्चिम क्षेत्र के चार महानगरों में मेरठ महानगर में संबित पात्रा, मुरादाबाद में गौतम गंभीर, नोएडा में अनुराग ठाकुर एवं सहारनपुर में हंस राज हंस युवाओं से संवाद करने पहुंचे। युवा उत्थान कार्यक्रम में युवा डॉक्टर, सीए, इंजीनियर, युवा एंटरप्रेन्योर, व्यापारी, युवा प्रतिभागिता कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सवाल किया कि हिंदुस्तान विवेकानंद के साथ आगे बढ़ेगा या जिन्ना के साथ, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के समय जिन्ना को प्रदेश में ले आते हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जेएनयू और समाजवादी पार्टी जिन्ना के जिन्न को ले आती है। जिन्ना यहां का था क्या? अखिलेश यादव और राहुल गांधी वैक्सीन को भाजपा की बताते हैं। यह वैक्सीन पर भी राजनीति करते हैं। राहुल वैक्सीन में बछड़ों का मांस बताते हैं।

राहुल गांधी चार दिन से हिन्दुतत्व पर हमला कर रहे हैं। चोरी-चोरी एक वीडियो राहुल गांधी ने जारी किया है। सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुओं को आतंकवादी बताया। क्या ये हो सकता है।

उन्होंने कहा इस देश मे परिवारवाद की राजनीति हुई है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका वाड्रा, इन्ही पर देश की जिम्मेदारी है क्या। कांग्रेस में इनके अलावा और कोई नेता नहीं हैं क्या।

Updated on:
15 Nov 2021 03:56 pm
Published on:
15 Nov 2021 03:21 pm
Also Read
View All