3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारदार हथियार और डंडे से पीटकर युवक की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ

पुलिस ने मौके से खून से सना डंडा और लोहे की रॉड को बरामद की है। मृतक की हत्या अपनों ही द्वारा किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Nov 2021, 2:46 PM IST

bulandshahar_news.jpg

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हत्या की घटनाएं रूकती नजर नहीं आ रही हैं। जिले के ककोड़ के चोला के गांव गांगरोल में देर रात एक युवक अजय की धारदार हथियार और डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह युवक का शव उसके घर में ही मिला। जिसकी गर्दन पर धारदार हथियार और सर में भी गहरी चोट के निशान है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुट गई है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : गढ़ कार्तिक मेला: गंगा के किनारे बसने लगा तंबुओं का नगर, श्रद्धालुओं ने लगाई एकादशी पर आस्था की डुबकी

ग्रामीणों के मुताबिक, रविवार की रात में घर मे कुछ लोगों में शराब पीकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जरूरी जांच के बाद और फोरेंसिग टीम की जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता व एक भाई को पूछताछ को हिरासत में ले लिया है।

अपनों ने ही की हत्‍या

पुलिस ने मौके से खून से सना डंडा और लोहे की रॉड को बरामद की है। फिलहाल मृतक की हत्या अपनों ही द्वारा किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जिसमे शराब के नशे में हुए विवाद को लेकर युवक की हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

वहीं एक अन्य दूसरी घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने घरेलू कलह बताते हुए तहरीर नहीं दी है। कोतवाली देहात खेत्र में भूड चौराहे के समीप एक गांव के 25 वर्षीय युवक का किसी को लेकर शनिवार की देर रात परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद देर रात युवक ने कमरे में छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

यह भी पढ़ें : शर्बत समझकर दो मासूम भाइयों ने पी लिया कीटनाशक, एक की मौत एक गंभीर