3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्बत समझकर दो मासूम भाइयों ने पी लिया कीटनाशक, एक की मौत एक गंभीर

परिजन खेत में गए थे मजदूरी करने। घर में दो मासूम बच्चे थे। दोनों खेल रहे थे। घर में दीवार पर बने आले में कीटनाशक रखा था। जिसे दोनों भाइयों ने शर्बत समझा और उसे निकालकर पी लिया। कीटनाशक पीने से दोनों मासूम बेहोश होकर घर में ही कई घंटे पड़े रहे। जिससे एक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 15 Nov 2021, 2:33 PM IST

bagpat_bacca.jpg

बागपत. घर में खेलते समय दो मासूम भाइयों ने कीटनाशक पदार्थ पी लिया। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना गांव निबाली की है। जहां निवासी शौकत मजदूरी का काम करता है। शाम तीन बजे घर में खेलते समय उनके दो बेटे तीन वर्षीय अरमान व पांच वर्षीय समीर ने शर्बत के धोखे में आकर दीवार के आले में रखा कीटनाशक उतारकर पी लिया। थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी को बोली बूढी विमला, 'तू तो अपनी दादी की तरह दिखती है, जा हमारा अर्शीवाद है एक दिन प्रधानमंत्री बनेगी'

बच्चों की हालत देख मची चीख-पुकार

घर में कोई नहीं होने के कारण दोनो काफी देर तक बेहोशी की हालत में घर के आंगन में ही पड़े रहे। बच्चों की मां जब घर पहुंची तो दोनों बच्चों की हालत देख उसकी चीख निकल गई। इसके बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। समीर को कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि स्वजन ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।

पशुओं की जू मारने को लाए थे कीटनाशक

परिजनों ने बताया कि पशुओं की जू मारने के लिए कीटनाशक पदार्थ लाकर सुरक्षित रूप से दीवार के आले में रख दिया था। ताकि बच्चे कीटनाशक पदार्थ तक न पहुंचे। वह पारदर्शी शीशी में था और चासनी जैसा दिख रहा था। लेकिन दोनों बच्चों ने लकड़ी से कीटनाशक पदार्थ की शीशी उतार ली और उसको पी लिया।

यह भी पढ़ें : गढ़ कार्तिक मेला: गंगा के किनारे बसने लगा तंबुओं का नगर, श्रद्धालुओं ने लगाई एकादशी पर आस्था की डुबकी