चुनाव

ये है भारत की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी, जानें बीजेपी, सपा, बसपा व कांग्रेस के पास है कितनी संपत्ति

Richest Party in India एडीआर की रिपोर्ट के तहत तीसरे नंबर पर कॉन्ग्रेस है कांग्रेस के पास 58.6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एडीआर ने कुल संपत्ति को लेकर देश के साथ राज्य और क्षेत्रिय पार्टियों की घोषणाओं के अध्ययन के बाद रिपोर्ट जारी की है। ‌ क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में सबसे अधिक अमीर पार्टी समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के पास 516.47 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये कुल घोषित संपत्ति का 26.46% है। दूसरे नंबर पर 301.44 7 करोड़ की संपत्ति टीआरएस ने बताई है तीसरे नंबर पर 27.6 1 करोड़ संपत्ति एआईएडीएमके की है।

2 min read
Jan 29, 2022

Richest Party in India ‌वर्तमान में राजनीति के लिए धनबल का होना बहुत जरूरी है राजनीति और पैसे का पुराना नाता रहा है। राजनीतिक पार्टियों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों द्वारा मोटी रकम चंदे के तौर पर दी जाती है। पार्टी के समर्थक भी पार्टी के सहयोग करते हुए धनराशि उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में आज हम आपको प्रमुख पार्टियों की आर्थिक स्थिति के बारे में बताने जा रहे हैं। राष्ट्रीय पार्टियों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी सबसे अमीर पार्टी है वही दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी आती है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस है। कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसके पास सबसे ज्यादा देनदारी भी है। वहीं, क्षेत्रीय दलों में सबसे ज्यादा अमीर पार्टी समाजवादी पार्टी है।

क्या कहती है रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के तहत भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी है। वर्ष 2019-20 में बीजेपी पार्टी के पास बसपा से लगभग 7 तो कांग्रेस से 8 गुना अधिक संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019-20 में 48 4 7.7 8 करोड रुपए की संपत्ति की घोषणा के साथ भाजपा शीर्ष पर रही है। जबकि 698.3 3 करोड़ की संपत्ति के साथ बसपा दूसरे नंबर की सबसे अमीर पार्टी है। पिछले वर्ष तक भारतीय जनता पार्टी देश के सबसे अमीर पार्टी है। ‌

तीसरे नंबर पर कांग्रेस

Richest Party in India एडीआर की रिपोर्ट के तहत तीसरे नंबर पर कॉन्ग्रेस है कांग्रेस के पास 58.6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एडीआर ने कुल संपत्ति को लेकर देश के साथ राज्य और क्षेत्रिय पार्टियों की घोषणाओं के अध्ययन के बाद रिपोर्ट जारी की है। ‌ क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में सबसे अधिक अमीर पार्टी समाजवादी पार्टी है। समाजवादी पार्टी के पास 516.47 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ये कुल घोषित संपत्ति का 26.46% है। दूसरे नंबर पर 301.44 7 करोड़ की संपत्ति टीआरएस ने बताई है तीसरे नंबर पर 27.6 1 करोड़ संपत्ति एआईएडीएमके की है।

देनदारी भी है पार्टियों पर

एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक देश में 7 राष्ट्रीय और 44 क्षेत्रीय दलों पर कुल 134.93 करोड़ रुपए की देनदारी है। राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक 49.55 करोड रुपए की देनदारी कांग्रेस ने बताई है। वहीं, क्षेत्रीय दलों में टीडीपी पर सबसे अधिक 30.342 करोड रुपए की देनदारी बकाया थी।

Updated on:
29 Jan 2022 01:33 pm
Published on:
29 Jan 2022 01:30 pm
Also Read
View All