चुनाव

भाजपा के स्टार प्रचारकों कि लिस्ट में इन नेताओं को भी मिली जगह, एक खास जाति को साधने की कोशिश

UP Assembly Election 2022 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बरेली के सांसद संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौहान, कांता कर्दम, धर्मेंद्र कश्यप और भोला सिंह खटीक को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
2 min read
Jan 29, 2022
bjp_list.jpg

UP Assembly Election 2022 भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दो और नाम को जगह दी है। भाजपा ने दूसरे चरण के चुनाव में जाट वोट बैंक को साधने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में जाट नेताओं को शामिल किया है। 30 सदस्यों की स्टार प्रचारक की सूची में पांच जाट चेहरों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया है। दूसरे चरण के चुनाव में जाट वोट बैंक को निशाना बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संतोष गंगवार व राजकुमार चाहर को भी भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।

ये है बीजेपी के स्टार प्रचारक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्तार अब्बास नकवी को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जहां शीर्ष नेतृत्व के बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में हेमा मालिनी जैसी बड़ी फिल्मी हस्ती को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है हेमा मालिनी भारतीय जनता पार्टी से मथुरा सांसद हैं।

ये भी है स्टार प्रचारक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉ दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, जनरल वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने बरेली के सांसद संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी, अशोक कटारिया, सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सुरेंद्र नागर, सत्यपाल सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौहान, कांता कर्दम, धर्मेंद्र कश्यप और भोला सिंह खटीक को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Updated on:
29 Jan 2022 12:04 pm
Published on:
29 Jan 2022 12:02 pm