24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इतिहास में पहली बार एक ही दिन विधानसभा और MLC के लिए डाले जाएंगे वोट, 36 सीटों पर एमएलसी चुनाव का जानें अपडेट

चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित की गई तिथियों के तहत पहले चरण में तीन मार्च को 30 सीटों और दूसरे चरण में सात मार्च को 6 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना 12 मार्च को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 29 Jan 2022, 10:56 AM IST

mlc.jpg

up mlc election date उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच विधान परिषद के 36 सदस्यों के चुनाव को लेकर भी चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। यूपी विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 36 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होगा। इसके जरिए विधान परिषद के 36 सदस्य चुने जाने हैं।

ये है शेड्यूल

चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित की गई तिथियों के तहत पहले चरण में तीन मार्च को 30 सीटों और दूसरे चरण में सात मार्च को 6 सीटों पर चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना 12 मार्च को की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

अधिसूचना होगी जारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण की 30 सीटों के लिए 4 फरवरी को अधिसूचना जारी होगी। 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने होंगे। 14 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16:00 तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। दूसरे चरण में 6 सीटों पर होने वाले चुनाव की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। 17 फरवरी तक नामांकन होगा, 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मथुरा, एटा, मैनपुरी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से 2 सदस्यों का चुनाव होगा से सभी क्षेत्रों में एक सदस्य का चुनाव होगा।

ये भी पढ़ें: अभी नहीं मिलेगी ई-श्रमकार्ड की दूसरी किस्ट, जल्द कर लें ये काम

पहली बार हो रहा ऐसा

उत्तर प्रदेश में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक ही दिन दो बड़े चुनाव के लिए मतदान होंगे। एमएलसी के लिए 3 व 7 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं इन्हीं तारीखों पर विधानसभा चुनाव के क्रमश छठे और सातवें चरण का मतदान भी होगा। ऐसे में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद चेयरमैन को एक ही दिन में दो-दो चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission: कर्मचारियों में खुशी की लहर, जल्द खाते में आएंगे पैसे, एलाउंस भी मिलेगा