25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7th Pay Commission: कर्मचारियों में खुशी की लहर, जल्द खाते में आएंगे पैसे, एलाउंस भी मिलेगा

मोदी सरकार यदि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो इसका सीधा फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन अपने आप बढ़ जाएगी। इससे पहले वर्ष 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ा था। जिसमें कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 6000 से बढ़कर ₹18000 की गई थी। वहीं, अगर अब एक बार फिर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया तो कर्मचारियों की बेसिक न्यूनतम वेतन ₹26000 हो जाएगी। ‌
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 25 Jan 2022, 1:47 PM IST

commition_2.jpg

7th pay commission सातवें वेतन मान को लेकर केन्द्र सरकार जल्द फैसला ले सकती है। अगर सरकार के कर्मचारियों के हितों में फैसला लिया तो कर्मचारियों की वेतन में काफी इजाफा होगा। यह नया साल कर्चमारियों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लेटेस्ट अपडेट के तहत केन्द्रीय कर्मचारियों को नए साल में 3 प्रतिशत डीए व डीआर का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए केन्द्र सरकार में कवायत जारी है।

बच्चों के एजुकेशन अलाउस की सुविधा

डीए व डीआर के सातवें वेतन के तहत केन्द्रीय कर्मचारी बच्चों के लिए चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस भी दे रह है। सेवेंथ पे कमीशन के तहत प्रति बच्चा 2250 रुपये हर महिने चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस के तौर पर मिलेंगे। वहीं यदि दो बच्चे हैं तो 4500 रुपये चिल्ड्रेन एजुकेशन एलाउंस के तौर पर दिया जाएगा। सातवें पे कमीशन की खबरों को लेकर उत्तर प्रदेश के केंद्रीय कर्मचारियों में काफी उत्साह दिखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नए वर्ष में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को लेकर खुशखबरी दे सकती है। यदि केंद्र सरकार ने सातवें पे कमिशन के तहत कर्मचारियों की वेतन बढ़ाया तो इससे केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन में अच्छी खासी बढ़त होगी। युपी में केंद्रीय कर्मचारी संगठनों में चर्चा है कि नए साल के शुरूआती महिनों में सरकार सातवें पे कमीशन को लेकर घोषणा कर सकती है।

बढ़ेगी बेसिक सैलली

फिटमेंट फैक्टर से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बेसिक सैलरी का निर्धारण होता है। आने वाले महिनों में यदि केंद्र सरकार ने फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया तो कर्मचारी का न्यूनतम मूल्य यानी की बेसिक सैलरी बढ़कर 26000 हो जाएगी।

इससे पहले 2016 में बढ़ा था फिटमेंट फैक्टर

मोदी सरकार यदि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो इसका सीधा फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को होगा और केंद्रीय कर्मचारियों की वेतन अपने आप बढ़ जाएगी। इससे पहले वर्ष 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ा था। जिसमें कर्मचारियों की न्यूनतम वेतन 6000 से बढ़कर ₹18000 की गई थी। वहीं, अगर अब एक बार फिर से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया गया तो कर्मचारियों की बेसिक न्यूनतम वेतन ₹26000 हो जाएगी। ‌