चुनाव

Up assembly election 2022: अदिति सिंह पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, बताया अदिति के पिता ने कही थी ये बात

Up assembly election 2022: कांग्रेस महासचिव व कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली की सदर विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह पर पलटवार किया है। बीते दिनों आदित्य सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है। भाजपा ने इन्हें रायबरेली सदर सीट से उम्मीदवार बनाया है। पिछले लंबे समय से आदिति सिंह प्रियंका को लेकर बयान दे रही थीं, अब प्रियंका गांधी ने अदिति सिंह पर पलटवार किया है।

2 min read
Feb 25, 2022

Up assembly election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव व कांग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कभी कांग्रेस की सदस्य रही रायबरेली से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह पर पलटवार किया है। पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस विधायक व भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आदिति सिंह को बच्ची बताया है व समय के साथ विवेक आने की बात कही है।

प्रियंका को लेकर लगातार बयान दे रही थी अदिति

भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद कांग्रेस विधायक अदिति सिंह लगातार प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बयान दे रही थीं। अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी के यूपी चुनाव में प्रचार सहित कई पहलुओं पर बयान दिए। वहीं, अब प्रियंका गांधी ने आदित्य सिंह पर पलटवार किया है। ये पहली बार है जब प्रियंका गाधी ने अदिति सिंह को लेकर तीखी टिप्पणी की है।

प्रियंका गांधी ने किया कमेंट

अदिति सिंह पर वार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अदिति के पिता अखिलेश सिंह ने कहा था कि आदिति का ध्यान रखना, उस ने पार्टी विरोधी में काम कया तब भी मैंने अनदेखी की। अभी वह बच्ची है वह अपने हिसाब से काम कर रही है, उन्हें विवेक आएगा। पहली बार है प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदिति सिंह को लेकर इस तरह का बयान दिया है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद से ही अदिति सिंह लगातार प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बयान देती आ रही है।

अदिति के पति का कांग्रेस ने काटा टिकट

बीते दिनों कांग्रेस पार्टी ने अतिथि सिंह के पति अंगद का टिकट काटा है। बताते चले अंगद कांग्रेस पार्टी से पंजाब में चुनाव लड़ना चाहते थे। अंगद का टिकट कटने के बाद भी अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर सवाल किए थे। ‌ आदित्य सिंह अपने पिता अखिलेश सिंह की विरासत संभाल रही हैं। बताते चलें अखिलेश सिंह का रायबरेली में काफी वर्चस्व था और यह लंबे समय तक कांग्रेस के साथ जुड़े रहे। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेताओं में शामिल अखिलेश सिंह को गांधी परिवार का काफी करीबी माना जाता है। लेकिन अखिलेश सिंह की मृत्यु के बाद आदित्य सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। जिसके बाद से अखिलेश सिंह के परिवार व गांधी परिवार के बीच रिस्तों में में खटास पैदा हुई है।

Updated on:
25 Feb 2022 02:31 pm
Published on:
25 Feb 2022 02:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर