UP Assembly Elections Result 2022: समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूजा शुक्ला मतदान के बाद से ही धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रही हैं। आज उनके भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में वह उनका परिवार सुबह से ही पूजा अर्चना में लगा हुआ है। जिससे कि उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिल सके और वह विजई होकर विधानसभा पहुंच सके।
Up assembly election counting 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 को लेकर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। 75 जिले की 403 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के दिलों की धड़कन बढ़ गई है, जैसे ही इधर मतगणना की शुरू हुई है वहीं दूसरी ओर उम्मीदवारों ने भगवान के चरणों में शरण ले रखी है। मतदान के लिए जनता से आशीर्वाद लेने के बाद अब उम्मीदवार भगवान से जीत की प्रार्थना कर रहे हैं।
नीरज बोरों ने परिवार साथ की प्रार्थना
राजधानी लखनऊ से उत्तरी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज बोरा ने कहा कि जनता ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया है। अब बस भगवान के आशीर्वाद की जरूरत है। ऊपर वाले के आशीर्वाद से और जनता के प्यार से भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आ रहे है। अभी नीरज बोरा अपने घर पर ही हैं और भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में बैठने का मौका मिले। बताते चलें नीरज बोरा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं और इन्हें दोबारा से भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया है।
कानून मंत्री बृजेश पाठक सुबह पूजा कर घर से निकले
कानून मंत्री बृजेश पाठक को एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। बृजेश पाठक को लखनऊ की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। बृजेश पाठक के करीबी नवीन वाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ही बृजेश पाठक पूजा पाठ करके घर से निकल गए। जिसके बाद वह परिवार के साथ हनुमान मंदिर में पूजा करने पहुंचे। परिवार के सदस्य जैसे पत्नी और बच्चे भगवान बृजेश की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि बृजेश पाठक भारी मतों से विजय होंगे।
पूजा भी भगवान की शरण में
समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पूजा शुक्ला मतदान के बाद से ही धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रही हैं। आज उनके भाग्य का फैसला होना है। ऐसे में वह उनका परिवार सुबह से ही पूजा अर्चना में लगा हुआ है। जिससे कि उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिल सके और वह विजई होकर विधानसभा पहुंच सके।
अभिषेक ने की प्रर्थना
समाजवादी पार्टी के ब्राम्हण चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले अभिषेक मिश्रा सरोजनी नगर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार है। लंबे समय से जनता के बीच रहने के बाद अब अभिषेक मिश्रा भगवान की शरण में है। अभिषेक मिश्रा की ईश्वर में अपार आस्था है। ऐसे में वह काउंटिंग के दौरान लगातार ईश्वर से समाजवादी पार्टी और खुद की विजय के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अभिषेक मिश्रा के सहयोगी ने बताया कि अभिषेक मिश्रा विजय के लिए उनके समर्थक कि भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।