UP Assembly 2022 Election Result Live : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की 403 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। मतगणना के शुरूआती रुझान में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक ट्विट जारी किया। जिसमें लिखा कि, इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का।

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की 403 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। मतगणना के शुरूआती रुझान में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक ट्विट जारी किया। जिसमें लिखा कि, इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!
शुरूआती रुझान में भाजपा आगे
चुनाव 2022 में 317 सीटों की मतगणना के शुरूआती रुझान में भाजपा सपा से बहुत आगे है। सुबह 10 बजे के शुरूआती रुझान में भाजपा 190 विधान सभा सीटों में आगे चल रही है तो समाजवादी पार्टी ने 116 विधान सभा सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है। सुबह 10 बजे के शुरूआती रुझान में भाजपा 190+, समाजवादी पार्टी 116+, बसपा 8+, कांग्रेस 6 और अन्य 3 है। जैसे जैसे मतगणना तेज होगी रुझान और आते रहेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की विधानसभा सीटों का रिजल्ट उम्मीद है कि, 2 बजे तक आ जाएगा।
रिजल्ट के लिए 4442 प्रत्याशी लगाए हैं टकटकी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधानसभा सीटों की गिनती 84 केंद्रों पर हो रही है। पोस्टल बैलट व सर्विस मतों की गणना के बाद ईवीएम की गिनती चल रही है।