27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Elections 2022 : यूपी चुनाव नतीजों से पूर्व मायावती का नया प्लान, अब बसपा की जीत तय

Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को घोषित किया जाएगा। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत की उम्मीद बांधी हुई है। यूपी चुनाव रिजल्ट से पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक नया गेम खेला है। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। 10 मार्च को यूपी विधानसभा का क्या रिजल्ट होगा मायावती बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Mar 2022, 4:45 PM IST

BSP Candidate List: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

BSP Candidate List: बसपा ने जारी की 53 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट 10 मार्च को घोषित किया जाएगा। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत की उम्मीद बांधी हुई है। यूपी चुनाव रिजल्ट से पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक नया गेम खेला है। मायावती के नए प्लान से लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा की जीत तय हो सकती है। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारियों में जुटी मायावती ने बसपा में राष्ट्रीय स्तर पर नए सिरे से जिम्मेदारियां तय की हैं। बसपा में राष्ट्रीय स्तर पर अब बस एक कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रहेंगे। रामजी गौतम को इस पद से हटा दिया गया है। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव की संख्या 5 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बहुजन समाज पार्टी को सिर्फ 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। 10 मार्च को यूपी विधानसभा का क्या रिजल्ट होगा मायावती बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

सभी राज्यों को 7 सेक्टर्स में बांटा गया

बसपा सुप्रीमो ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक में यह फैसला लिया। पार्टी के अनुसार, वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश के सभी राज्यों को 7 सेक्टर्स में बांटा गया है। हर सेक्टर के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं, जो सीधे मायावती को रिपोर्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें: Karhal Exit Poll: करहल विधानसभा सीट पर हुआ उलटफेर, टूट गया सपना

सात दिग्गजों को बनाया राज्य प्रभारी

बसपा ने रामजी गौतम, सांसद अशोक सिद्धार्थ, धर्मवीर अशोक, रणधीर सिंह बेनीवाल, दिनेश चंद्रा, सुबोध कुमार और लालजी मेधंकर को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया है। राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय के लिए भतीजे आकाश आनंद काम करेंगे। आकाश राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं पर नजर रखेंगे और बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें : Exit polls : एग्जिट पोल्स गलत यूपी नेता एक सुर में बोले, जानें इनके नाम