
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो रही है। पूरे चुनाव को कुछ कुछ रोचक वाकया हो जाते हैं। जिनसे जनता तो जनता, नेता भी चौंक जाते हैं। पर यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में अयोध्या में एक अच्छी बात हुई। इस पहल को जिसने भी सुना हैरान रह गया और जिला प्रशासन की जमकर प्रशंसा की। अयोध्या में मतदान के लिए बनाए गए पोलिंग बूथों में एक बूथ पद्मश्री व अर्जुन पुरस्कार विजेता पीटी उषा के नाम पर था। जिस पर मशहूर धाविका ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है और सभी से वोट करने की अपील की थी। पीटी उषा ने अपने ट्विट पर लिखा कि, अयोध्या में मेरे नाम पर बनाए गए पोलिंग बूथ को देखकर मैं खुश हूं। मुझे उम्मीद है कि हर कोई अपने बुनियादी अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट जरूर करेगा और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देगा।
पीटी उषा के बारे में जानें
गोल्डन गर्ल व पय्योली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर और हरदिल अजीज पीटी उषा देश की एक महान व जानी-मानी महिला एथलीट है। पीटी उषा भारतीय ट्रैक और फील्ड की रानी कही जाती हैं। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 1984 में चौथे नंबर पर आने के बावजूद, आज भी हिंदुस्तान में पीटी उषा का नाम एथलेटिक्स का पर्याय बना हुआ है।
10 मार्च को मतगणना
अयोध्या में 27 फरवरी को मतदान हो चुका है। अब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में छठे चरण के लिए 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को मतगणना होगी।