राजा भैया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहाकि, अखिलेश यादव को अपनी गलत धारणाओं को दूर करना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी न तो जीत रही है और न ही सरकार बना रही है। सभी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। राजा भैया ने आगे कहाकि, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कह रहे हैं कि 10 मार्च के बाद सपा की सरकार बनेगी। उन्हें अपनी शंका दूर करनी चाहिए, न तो वह सरकार बना रहे हैं और न ही मैं उन्हें बनाने दूंगा।