समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव को अपने नाक का सवाल बना लिया है। और राजा भैया के पूर्व सहयोगी गुलशन यादव को ही राजा भैया के खिलाफ टिकट दे दिया है। उधर भाजपा ने भी सिंधुजा मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से योगेश यादव और बसपा से मो. फहीम चुनाव मैदान में हैं। लड़ाई रोचक हो गई है। इस लड़ाई में तीर, भाला, बरछा नहीं सिर्फ वोट ही जीत दिलाएगा।