चुनाव

चंदौसी विधानसभा हॉट सीट के लिए सवर्ण और युवा वोट हैं जीत की चाभी

मिंट ऑयल और देशी घी के लिए देश में प्रसिद्ध चंदौसी विधानसभा सीट (सु.) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की 31वें नम्बर की एक हॉट सीट है। वर्ष 1962 में चंदौसी के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा चार, कांग्रेस चार, सपा 2 और बसपा ने सिर्फ 1 बार यहां से जीत दर्ज की है। प्रदेश की सियासी फिजां को अगर महसूस करें तो इस सीट पर हर दल अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। 10 मार्च को आने वाला रिजल्ट बताएगा कि विधानसभा सीट पर झंडा किस पार्टी का लहराएगा।

2 min read
Jan 29, 2022
चंदौसी विधानसभा हॉट सीट सवर्ण और युवा वोट जीत की हैं चाभी

मिंट ऑयल और देशी घी के लिए देश में प्रसिद्ध चंदौसी विधानसभा सीट (सु.) यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की 31वें नम्बर की एक हॉट सीट है। वर्ष 1962 में चंदौसी के अस्तित्व में आने के बाद भाजपा चार, कांग्रेस चार, सपा 2 और बसपा ने सिर्फ 1 बार यहां से जीत दर्ज की है। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक दलित और मुस्लिम के वोट हैं। पर यह दोनों वोट बैंक कई पार्टियों में बंट जाते हैं। तो अंत में इस सीट का फैसला सवर्ण वोट करते हैं। वैसे देख जाए तो इस बार का मुकाबला बेहद करीबी होगा। एकतरफा जीत संभव नहीं है। इस चुनाव में युवाओं को जरा भी नजरदांज नहीं किया जा सकता है। प्रदेश की सियासी फिजां को अगर महसूस करें तो इस सीट पर हर दल अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। 10 मार्च को आने वाला रिजल्ट बताएगा कि विधानसभा सीट पर झंडा किस पार्टी का लहराएगा।

चंदौसी विधानसभा सीट-एक नजर

चंदौसी विधानसभा सीट से भाजपा की गुलाब देवी मौजूदा विधायक हैं। मौजूदा सरकार में वह माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। उन्होंने चौथी बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2012 सपा की लक्ष्मी गौतम विजयी हुईं थी। गुलाब देवी पहली बार 1991 में भाजपा से विधायक बनीं थीं। इस सीट पर सिर्फ एक बार चुनाव 2007 में बसपा के गिरीश चंद्र विधानसभा पहुंचे थे। चंदौसी विधानसभा सीट संभल लोक सभा में आती है।

जानिए जातिगत समीकरण

कुल मतदाता 3,94,000
मुस्लिम करीब एक लाख
अनुसूचित जाति- 96,000
यादव 30 हजार
मौर्य 25 हजार
पाल 16 हजार
कश्यप 14 हजार
ठाकुर 15 हजार
ब्राह्मण 14 हजार
वैश्य 30 हजार
पंजाबी 6 हजार

चंदौसी की खासियत-

- मिनी वृंदावन नाम से मशहूर
- देसी घी की खुशबू
- रेलवे ट्रेनिंग कॉलेज
- पूर्व सीएम कल्याण सिंह की ससुराल

चुनाव 2022 का मुकाबला -

भाजपा - गुलाबो देवी
समाजवादी पार्टी - कु. व‍िमलेश
कांग्रेस - मिथलेश
बसपा- रणविजय सिंह

14 फरवरी को वोटिंग -

चंदौसी विधानसभा हॉट सीट पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी। 10 को आएगा रिजल्ट।

Published on:
29 Jan 2022 06:02 pm
Also Read
View All