चुनाव

UP Election 2022: रालोद और सपा गठबंधन की पहली सूची जारी, देखिये किसको कहाँ से मिला टिकट

यूपी विधानसभा चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी कर दी गई है। 29 की सूची में से 10 सपा के और रालोद के 19 के लोग शामिल हैं। बागपत से RLD के अहमद हमीद तो लोनी गाजियाबाद से RLD से मदन भैय्या, सादाबाद से RLD के प्रदीप चौधरी को टिकट मिला है।

2 min read
Jan 13, 2022
रालोद और सपा गठबंधन की पहली सूची जारी

RLD-SP Alliance Candidate First List: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के लिए सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी कर दी गई है। 29 की इस घोषित सूची में से 10 सपा के और रालोद के 19 के लोग शामिल हैं। इस सूची में साहिबाबाद से सपा के अमरपाल को टिकट दिया गया है तो मोदीनगर से RLD से सुदेश शर्मा को टिकट मिला है। बुलंदशहर से RLD के हाजी यूनुस और अलीगढ़ से सपा से जफर आलम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं कैराना सीट भी सपा के खाते में गयी है यहां से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया गया है। किठौर की सीट भी सपा के खाते में गयी है यहां से शाहिद मंजूर को उम्मीदवार बनाया गया है तो मेरठ भी सपा के खाते में गयी और यहाँ से रफीक अंसारी को प्रत्याशी बनाया गया है।

आइये देखते किसको कहां से मिला है टिकट -

1. साहिबाबाद से सपा के अमरपाल को टिकट
2. मोदीनगर से RLD से सुदेश शर्मा को टिकट
3. धौलाना से सपा से असलम चौधरी
4. हापुड़ से RLD से गजराज सिंह को टिकट
5. जेवर से अवतार सिंह भड़ाना को टिकट
6. बुलंदशहर से RLD के हाजी यूनुस
7. स्याना से RLD से दिल नवाज खान
8. खैर से RLD से भगवती प्रसाद
9. कोल से सपा के सलमान सईद
10. अलीगढ़ से सपा से जफर आलम
11. कैराना से सपा से नाहिद हसन
12. शामली से RLD से प्रसन्न चौधरी
13. चरथावल से सपा से पंकज मलिक
14. पुरकाजी से RLD के अनिल कुमार
15. खतौली से RLD से राजपाल सैनी
16. नहटौर से RLD से मुंशीराम
17. किठौर से सपा से शाहिद मंजूर
18. मेरठ से सपा के रफीक अंसारी
19. बागपत से RLD के अहमद हमीद
20. लोनी गाजियाबाद से RLD से मदन भैय्या
21. सादाबाद से RLD के प्रदीप चौधरी
22. छाता से RLD के तेजपाल सिंह
23. गोवर्धन से RLD के प्रीतम सिंह
24. बलदेव से RLD की बबिता सिंह
25. आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह
26. आगरा देहात से RLD के महेश जाटव
27. फतेहपुर सीकरी से RLD के ब्रजेश चाहर
28. खैरागढ़ से RLD के रौतान सिंह
29. बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को टिकट

Published on:
13 Jan 2022 08:12 pm
Also Read
View All