चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : अब घर से वोट डाल सकेंगे बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए 29 दिसंबर को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुरेश चंद्रा लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सियासी दलों से चुनाव को लेकर सुझाव लिये थे। इसके बाद प्रशासनिक व पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था व सुरक्षा के मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा की थी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से साथ बैठक कोविड संक्रमण को लेकर उपजे हालातों और नियंत्रण पर बात की थी।

2 min read
Dec 30, 2021

लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा मिलेगी। यह घोषणा यूपी दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को योजना भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुरेश चंद्रा ने की। पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह पहली बार होगा जब किसी बुजुर्ग या दिव्यांग मतदाता को घर से मतदान करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि अब मतदान करने का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मतदान के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए C-Vigil app का प्रयोग किया जा सकता है। इस एप के जरिए आम नागरिक अनियमितताओं की गोपनीय सूचना दे सकता है।

वोट के लिए बुजुर्गों-दिव्यांगजनों के दरवाजे पहुंचेगा आयोग

विधानसभा चुनाव में कुछ लोग अपने घर से भी वोट डाल पाएंगे। इसमें 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांगजनों और कोरोना से प्रभावित लोग, जो वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें यह सुविधा मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि चुनाव आयोग वोट के लिए इन लोगों के घरों के दरवाजे तक पहुंचेगा।

पोस्टल बैलेट के जरिए डाल सकेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव आयोग की सलाह पर केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2019 में चुनाव संचालन के नियम 1961 में संशोधन करके 80 साल और ज्यादा के वरिष्ठ नागरिकों को बैलेट वोटिंग सिस्टम के जरिए वोट डालने का अधिकार दिया था। पोस्टल बैलेट के जरिए जरूरी फॉर्म को 80 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों और दिव्यांगों के घरों पर डिलीवर किया जाएगा। यह फॉर्म अपने पोलिंग स्टेशन के तहत बूथ लेवल ऑफिसर डिलीवर करेगा।

कोविड संक्रमित भी डाल सकेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोविड संक्रमित व्यक्ति को भी मतदान करने का अधिकार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पीपीई किट पहनकर टीम कोविड संक्रमित के पास जायेगी और उसका भी वोट लिया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जायेगा।

पोलिंग बूथों की वेब-कास्टिंग कराई जायेगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए संवेदनशील पोलिंग बूथों की की वेब-कास्टिंग भी करायी जायेगी। इसके अलावा सीमा चौकियों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी।

आपराधिक पृष्ठभूमि वालों को टिकट देने का बताने होगा कारण

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आपराधिक पृष्ठ भूमि के लोग अगर इलेक्शन में खड़े होंगे, तो उनको अपने आपराधिक इतिहास के बारे में न सिर्फ बताना होगा, बल्कि उस राजनीतिक पार्टी को भी जवाब देना होगा की उस व्यक्ति को उसने क्यों लिया और क्यों टिकट दिया।

नई लिस्ट आने के बाद भी जोड़े जा सकेंगे नाम

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस चुनाव में ईसीआई डोर स्टेप सुविधा भी मिलेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि नई लिस्ट आने के बाद भी नये नाम जोड़े जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि महिला मतदाताओं की सुरक्षा पर भी बात हुई। चुनाव आयोग ने बताया कि हर क्षेत्र में आदर्श बूथ भी होंगे।

Published on:
30 Dec 2021 02:19 pm
Also Read
View All