लखनऊ. UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि 5 जनवरी के बाद ही उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान किया जायेगा। लखनऊ के योजना भवन में पत्रकारों से बात से करते मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर कई राजनैतिक दलों के नेताओं से बात की उन्होंने बताया कि सभी दल चाहते हैं कि यूपी में विधानसभा के चुनाव तय समय पर हो। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि कुछ राजनैतिक दल रैलियों में सीमित संख्या के पक्ष में हैं।