Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022- आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से नौ प्रतिशत टिकट महिला प्रत्याशियों के हिस्से आए थे। लेकिन टिकट बंटवारे में बढ़ी हुई भागीदारी क्या उन्हें विधानसभा के रास्ते तक भी ले जाएगी, यह तो आज शाम 10 मार्च को ही पता चलेगा।
Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022: कांग्रेस ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया था। साथ ही 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी। कांग्रेस की इस कवायद का नतीजा यह रहा कि बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार चार प्रतिशत महिला संख्या का इजाफा हुआ है। लेकिन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार क्या महिला प्रत्याशियों की हिस्सेदारी बढ़ेगी या फिर नतीजों में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसकी स्थिति आज शाम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद साफ हो जाएगी। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में कुल उम्मीदवारों में से नौ प्रतिशत टिकट महिला प्रत्याशियों के हिस्से आए थे। लेकिन टिकट बंटवारे में बढ़ी हुई भागीदारी क्या उन्हें विधानसभा के रास्ते तक भी ले जाएगी, यह तो आज शाम 10 मार्च को ही पता चलेगा।
पिछली बार कितनी महिला विधायक
2017 के चुनाव में कुल 445 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में थीं। इनमें से 41 विजयी होकर विधानसभा पहुंची थीं। यह प्रदेश की विधानसभा में महिला भागीदारी का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें सबसे ज्यादा महिला विधायक सत्ताधारी भाजपा के दल से थीं जिनकी संख्या 35 थी। इसके बाद कांग्रेस और बसपा के निशान पर दो-दो महिला विधायकों ने चुनाव मैदान में फतेह किया था। अपना दल (एस) और समाजवादी पार्टी के सिंबल पर भी एक-एक प्रत्याशी जीत तक विधानसभा पहुंची थीं।
यूपी चुनाव में इस बार ये दिग्गज महिला नेता
रिया शाक्य
रिया शाक्य को बीजेपी ने बिधूना सीट से प्रत्याशी बनाया है। रिया बीजेपी से सपा में जा चुके विनय शाक्य की बेटी हैं।
अदिति सिंह
रायबरेली सदर सीट से भगवा लहराने की जिम्मेदारी अदिति सिंह की है। बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वे सीएम योगी से काफी प्रभावित रही हैं। उन्होंने कांग्रेस को खुली चुनौती दी है कि रायबरेली में वे अपना खाता खोलेंगी। अदिति सिंह कद्दावर नेता रहे अखिलेश सिंह की बेटी हैं। वह साल 2017 में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। अदिति सिंह यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में से एक हैं।
मृगांका सिंह
मृगांका सिंह पश्चिमी यूपी के बड़े नेता और सांसद रहे हुकुम सिंह की बेटी हैं। मृगांका कैराना से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
आरती तिवारी
अयोध्या की गोसाईगंज से बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी पर इस बार वहां से भगवा लहराने की जिम्मेदारी है। वह लोगों से लगातार वोट अपील करती आई हैं। साल 2017 में गोसाईगंज से बीजेपी के टिकट पर इंद्रदेव तिवारी विधायक बने थे।
रूपाली दीक्षित
हत्या के आरोप में आजीवन कारवास की सजा काट रहे पू्र्व मंत्री अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली दीक्षित फतेहाबाद से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।