Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022- उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान में भाजपा 100 और सपा 80 के पार पहुंच गई है। दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।
Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझान में भाजपा 100 और सपा 80 के पार पहुंच गई है। दोनों ही दलों के बीच कांटे की टक्कर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद!'
केंद्रीय बल के पहरे में मतगणना
आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। पुलिस व प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर नियम बनाए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि 10 मार्च को मतगणना के लिए 250 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा।
इसके अलावा 61 कंपनी पीएसी, 625 राजपत्रित पुलिस अधिकारी, 1807 निरीक्षक, 9598 उपनिरीक्षक, 11627 मुख्य आरक्षी व 48649 आरक्षी मुस्तैद रहेंगे। सभी जोन, रेंज और जिले की पुलिस अधिकारियों को मतगणना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।