Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश की बात करें तो 261 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, समाजवादी पार्टी 137 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीट पर बहुजन समाज पार्टी व एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रहे हैं दो निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मतगणना जारी है राजधानी लखनऊ की 9 विधानसभा सीट को लेकर मतगणना हो रही है। कैंट सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बृजेश पाठक ने जीत दर्ज कर ली है। बताते चलें अब तक बृजेश पाठक को कुल 91 हजार से अधिक वोट मिला हैं। जबकि विधानसभा में 180000 वोट हैं। इस लिहाज से बृजेश पाठक ने कैंट विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी पाठक की जीत को लेकर औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये है प्रेदश की स्थिति
उत्तर प्रदेश की बात करें तो 261 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। वहीं, समाजवादी पार्टी 137 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीट पर बहुजन समाज पार्टी व एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रहे हैं दो निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
ये हैं लखनऊ के रुझान
राजधानी लकनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के जो रुझान आ रहे हैं उसके अनुसार भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ सरकार बना रही है। राजधानी लखनऊ की 9 सीटों की बात करें तो बीकेटी में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश शुक्ला आगे चल रहे हैं। उत्तरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूजा शुक्ला आगे चल रही हैं। सरोजनी नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश्वर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं।