UP Assembly Elections Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 270 सीटों में आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 120 सीटों पर आगे हैं। बीएसपी 5 सीटों पर, कांग्रेस की तीन सीटों पर और 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों को देखें तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। चुनाव से पहले सरकार बनाने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी को एक बार फिर से चिंतन करना पड़ेगा कि आखिर जनता समाजवादी पार्टी के साथ क्यों नहीं गई। जबकि,0 अखिलेश यादव ने जनता को अपने साथ लाने के लिए हर हथकंडा अपनाया।