Varanasi Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022- वाराणसी में आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी सीटों पर 70 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें नौ महिला प्रत्याशी हैं। विधानसभा वार गणना कराई जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टेबलों पर मतगणना होगी।
Varanasi Uttar Pradesh Assembly Elections Result 2022: प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पर पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यह वीआईपी सीटों की टॉप मोस्ट सीट है। यहां आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी सीटों पर 70 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें नौ महिला प्रत्याशी हैं। विधानसभा वार गणना कराई जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टेबलों पर मतगणना होगी। बता दें कि वाराणसी में सातवें व अंतिम चरण में मतदान हुआ था। आठ विधानसभा क्षेत्र के 30 लाख 80 हजार 61 मतदाताओं में 18 लाख 66 हजार 338 ने वोट दिए थे। मतों की गिनती के लिए मतगणना स्थल पर विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल बनाए गए हैं।
सुबह 9 बजे से आने लगे रुझान
- सुबह नौ बजे तक वाराणसी में दो सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर सपा और एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
-सुबह नौ बजे के रुझान में दक्षिण से नीलकंठ तिवारी और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह आगे हैं।
- सुबह 8.30 बजे तक के रुझान में पिंडरा विधानसभा से अजय राय और कैंट विधानसभा क्षेत्र से सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे।
- शिवपुर से अनिल राजभर आगे, ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर पीछे चल रहे।
इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
वाराणसी की आठ सीटों पर प्रदेश के तीन मंत्रियों समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। इनमें सबसे अहम शिवपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के बीच कांटे की टक्कर है।
वाराणसी नॉर्थ से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, शहर दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पिंडरा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के सामने भाजपा के डॉ. अवधेश सिंह हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र से दशकों से जीत दर्ज कराते आए श्रीवास्तव परिवार के भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और सपा से पूजा यादव हैं। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विधायक नीलरतन पटेल नीलू और सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पटेल शामिल पर सबकी नजरें टिकी हैं।