चुनाव

West Bengal Assembly Elections 2021: अमित शाह ने जारी किया संकल्प पत्र, BJP ने किए ये वादे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया।

2 min read

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 ( Bengal Vidhaan Sabha Chunaav 2021 ) को लेकर चुनावी प्रचार पूरे चरम पर पहुंच गया है। 27 मार्च को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान होना है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य सोनारा बांग्ला है।

जानिए भाजपा के संकल्प पत्र में क्या है खास-

- पश्चिम बंगाल के किसानों को हर साल 10 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे, फिलहाल यह राशि 6 हजार रुपए है
- प्रत्येक शरणार्थी परिवार को मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के अंतर्गत पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे।
- बंगाल के हर गरीब परिवार को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाने के लिए पहली कैबिनेट मीटिंग में फैसला
- पांच साल की सरकार के दौरान सीमा सुरक्षा की व्यवस्था को सुद्रढ किया जाएगा
- राज्य के प्रत्येक किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा
-पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तीन सालों का जो 18 हजार रुपए ममता बनर्जी ने 75 लाख किसानों को नहीं पहुंचाया वो सीधे किसानों के खातों में पहुंचाया जाएगा।
- मछुआरों को सालाना 6 हजार रुपए
- सारे पर्व बेरोक-टोक मनाए जाएंगे
- नागरिकता संशोधन कानून पहली कैबिनेट में ही किया जाएगा लागू
- कई समुदायों को ओबीसी आरक्षण में जोड़ा जाएगा
- लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त
- महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट में फ्री यात्रा
- भूमिहीन किसानों के लिए 4000 रुपए वार्षिक
- राज्य में तीन नए एम्स का निर्माण किया जाएगा
- सोनार बांग्ला के लिए 11 हजार करोड़ के फंड की व्यवस्था
- वीकर क्लास और अनुसूचित बालियों के लिए खास स्कॉलरशिप
- ऑस्कर की तर्ज पर सत्यजीत रे और नोबल की तर्ज पर टैगोर प्राइज की व्यवस्था
- हर परिवार के लिए साफ पानी और शौचालय का वादा
- सातवां वेतन आयोग किया जाएगा लागू
- हर परिवार में से एक सदस्य को रोजगार
- आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी
- बांग्ला श्वेत क्रांति की शुरुआत होगी
- नौकाओं का सौ प्रतिशत मशीनीकरण
- कृषक सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था
- किसानों के लिए 5000 करोड़ का इंटरवेंशन फंड
- विधवा पेंशन को एक हजार रुपए से तीन हजार किया जाएगा

अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते हुए बताया कि यह संकल्प पत्र सोनार बांग्ला के सपने पर आधारित है। क्योंकि भाजपा सरकार सकंल्प पत्र के हिसाब से आगे बढ़ती है, इसलिए हमने संकल्प पत्र को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। अमित शाह ने यह भी कहा कि संकल्प पत्र केवल एक घोषणा पत्र नहीं है, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी का संकल्प है। यह संकल्प है 16 से ज्यादा राज्यों में सरकार वाले दल का। यह संकल्प है केंद्र में दो बार बनी पूर्ण बहूमत की सरकार का। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक बंगाल ने कई मोर्चों पर भारत का नेतृत्व किया है।

Updated on:
21 Mar 2021 08:11 pm
Published on:
21 Mar 2021 08:00 pm
Also Read
View All