चुनाव

West Bengal Election Results 2021: ममता और सुवेंदु के लिए नंदीग्राम सीट की जीत नाक की लड़ाई

West Bengal Election Results 2021: ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए भवानीपुर सीट को छोड़कर नंदीग्राम सीट से चुनाव लडऩे का फैसला किया था। अब तक की मतगणना में सुवेंदु अधिकारी दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 8,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी मतगणना जारी है तो ये अंतर बढ़ या घट सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2021, 10:57 AM IST
West Bengal Election Results 2021: ममता और सुवेंदु के लिए नंदीग्राम सीट की जीत नाक की लड़ाई
West Bengal Election Results 2021: ममता और सुवेंदु के लिए नंदीग्राम सीट की जीत नाक की लड़ाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल West Bengal Election Results 2021: की सबसे हाई प्रोफाइल सीट मानी जाने वाली नंदीग्राम Nandigram सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस पर सीएम ममता बनर्जी CM Mamta Banerjee का मुकाबला टीएमसी TMC का साथ छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी Mamta Banerjee से है। ममता बनर्जी ने सुवेंदु को चुनौती देने के लिए भवानीपुर सीट को छोड़कर नंदीग्राम सीट से चुनाव लडऩे का फैसला किया था। पश्चिम बंगाल की सबसे महत्वपूर्ण सीट नंदीग्राम में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद भी BJP के सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक की मतगणना में सुवेंदु अधिकारी दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद 8,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी मतगणना जारी है तो ये अंतर बढ़ या घट सकता है।

बंगाल के दो सबसे कद्दावर नेता सीएम ममता बनर्जी और कभी ममता के खास रहे सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट पर आमने-सामने हैं। बंगाल में सरकार चाहे जिसकी बने लेकिन नंदीग्राम में हार-जीत का अलग महत्व है। ममता और सुवेंदु के लिए ही नंदीग्राम सीट की जीत नाक की लड़ाई बन गया है।

नंदीग्राम से आठ प्रत्याशी मैदान में -
नंदीग्राम सीट पर से 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ममता और सुवेंदु को सीपीएम की मीनाक्षी मुखर्जी टक्कर देंगी। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के मनोज कुमार दास और निर्दलीय उम्मीदवारों में दीपक कुमार गायेन, सुब्रत बोस, एसके सद्दाम हुसैन और स्वपन पुरुआ भी यहां से उम्मीदवार हैं।

Published on: