इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

भारत में तेज़ी से बढ़ रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट, 2030 तक हो सकती है 30% हिस्सेदारी

Electric Vehicles Growth In India: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। पिछले दो साल में इसमें ज़बरदस्त उछाल आया है। इसी वजह से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल भी बढ़ी है। 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट और भी बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Electric Cars

पिछले कुछ सालों में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमत दुनियाभर में चिंता का कारण है। इस वजह से इनके सब्स्टीट्यूट के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनियाभर में लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। भारत भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है। पिछले दो साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। 2022 में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड सेल दर्ज की गई थी। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट तेज़ी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और भी तेज़ी से बढ़ने वाला है।

2030 तक हो सकती है 30% हिस्सेदारी

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मार्केट में हिस्सेदारी बढ़कर 30% हो सकती है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल को देखा जाए, तो 1 अप्रैल, 2022 से 9 दिसंबर, 2022 तक देश में करीब 4.43 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल हुई है। देश में एक वित्तीय वर्ष में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की यह सबसे ज़्यादा सेल है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इस बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए विदेश की भी कई ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लाइनअप को तेज़ी से बढ़ा रही है। इसी बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2030 तक भारतीय व्हीकल्स मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी 30% हो सकती है।


यह भी पढ़ें- Yamaha ने लॉन्च की क्लासिक स्टाइल वाली नई GT150 Fazer मोटरसाइकिल, कीमत होगी इतनी

सरकार भी दे रही है प्रोत्साहन


भारत की सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए शुरू की गई फेम-II (FAME-II) स्कीम से भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट को काफी फायदा हुआ है। जल्द ही इस स्कीम का विस्तार भी किया जाएगा। भारत सरकार का FAME-II स्कीम का विस्तार करते हुए देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने का प्लान है। फेम-II स्कीम के तहत देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जाती है। साथ ही सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी करती है।


पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ाई जा रही है हिस्सेदारी

भारत सरकार सिर्फ प्राइवेट ट्रांसपोर्टेशन में ही नहीं, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए देश में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस समय देश में करीब 3,000 इलेक्ट्रिक बसें हैं। सरकार का लक्ष्य अगले एक साल में देश में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढाकर 7,000 तक करना है।

Published on:
23 Jan 2023 02:15 pm
Also Read
View All