कहाँ किया है लॉन्च?
यामाहा मोटर कंपनी ने अपनी इस नई मोटरसाइकिल जीटी150 फेज़र को चीन (China) में लॉन्च किया है। कंपनी ने चीन में अपने लाइनअप को बढ़ाने के उद्देश्य से इस मोटरसाइकिल को वहाँ लॉन्च किया है।
डिज़ाइन
यामाहा मोटर कंपनी ने अपनी इस नई मोटरसाइकिल को क्लासिक स्टाइल में डिज़ाइन किया है। साथ ही इसके लुक को स्पोर्टी भी रखा है। कंपनी की तरफ से इसमें 4 कलर ऑप्शंस मिलेंगे। इनमें व्हाइट, ब्लू, डार्क ग्रे और लाइट ग्रे शामिल हैं। इस मोटरसाइकिल में क्विल्टेड पैटर्न लेदर सीट्स, ट्रैकर स्टाइल साइड पैनल, टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक, LED राउंड हेडलाइट्स और टेललाइट्स, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, फोर्क गेटर्स देखने को मिलेंगे। सीट की बात करें, तो कंपनी ने अपनी इस मोटरसाइकिल की सीट में आराम का बहुत ध्यान रखा है। इस मोटरसाइकिल पर दो लोग काफी आराम से बैठ सकते हैं।