इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

10,000 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट से Mahindra बनाएगा पुणे में नया इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट

Mahindra's New EV Plant: महिंद्रा जल्द ही पुणे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का एक नया प्लांट बनाने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी बड़ा इंवेस्टमेंट करेगी।

2 min read
mahindra_ev_plant.jpg
Mahindra EV Plant

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं। भारत (India) भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है। पिछले 2 साल में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसके पीछे पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमत एक मुख्य कारण है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ओर रुख कर रहे हैं। सरकार की तरफ से भी इन व्हीकल्स पर अच्छी सब्सिडी दी जाती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की इसी बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड को देखते हुए देश की सबसे बड़ी व्हीकल निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) जल्द ही पुणे (Pune) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक नया प्लांट लगाने वाली है।


10,000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट

पुणे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया प्लांट बनाने के लिए महिंद्रा 10,000 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगी।

यह भी पढ़ें- Ferrari का है दुनियाभर में जलवा! जानिए इससे जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट्स

मिली मंज़ूरी

महिंद्रा के पुणे में इस प्लांट को लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) से मंज़ूरी भी मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इंडस्ट्रियल प्रमोशन स्कीम (Industrial Promotion Scheme) के तहत इस प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी।



सरकार की मंज़ूरी से हुई खुशी

महिंद्रा कंपनी के ऑटो एंड फार्म सेक्टर के एग्क्यूज़ीटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरीकर ने इस बारे में बात करते हुए बताया, "महाराष्ट्र सरकार की तरफ से हमारे प्रोजेक्ट को मंज़ूरी मिलने से हमें खुशी हुई है। महाराष्ट्र पिछले 70 सालों से हमारा होम स्टेट रहा है, ऐसे में हमें इस बात की खुशी है। हम महाराष्ट्र सरकार के लगातार सपोर्ट के लिए उनका धन्यवाद करते है। महाराष्ट्र सरकार के बिज़नेस को आसान बनाने और विकास के लिए पॉलिसियाँ बनाने पर भी फोकस रखने से और महिंद्रा के इन्वेस्टमेंट से महाराष्ट्र, भारत का इलेक्ट्रिक हब भी बन सकता है, जिससे राज्य में आगे और भारतीय और विदेशी इंवेस्टमेंट्स आने की संभावना बढ़ेगी।"

यह भी पढ़ें- सर्दियों में कार के रखरखाव के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान

Published on:
15 Dec 2022 04:29 pm