इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए Mahindra की बड़ी तैयारी, पुणे के बाद तेलंगाना में लगाएगी EV प्लांट

Mahindra's New EV Plant: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की देश में पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने कुछ समय पहले पुणे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक प्लांट लगाया था। अब कंपनी तेलंगाना में भी एक नया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्लांट लगाने की तैयारी में है।

2 min read
Mahindra

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Vehicles) तेज़ी से पॉपुलर हो रहे हैं और साथ ही उनकी डिमांड भी तेज़ी से बढ़ रही है। भारत (India) भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है। पिछले 2 साल में भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। पेट्रोल-डीज़ल की ऊँची कीमतों की वजह से लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ओर रुख कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 6 साल में 20 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदे गए हैं। सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देती है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर अच्छी सब्सिडी भी देती है। हाल ही में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

तेलंगाना में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नया प्लांट

महिंद्रा ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्थिति और इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए कुछ समय पहले 10,000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट की घोषणा की थी। इसके तहत कंपनी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) मे एक प्लांट लगाने का फैसला लिया था और इस पर काम भी शुरू कर दिया था। अब कंपनी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे के बाद अब कंपनी तेलंगाना (Telangana) के जहीराबाद (Zaheerabad) में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक और प्लांट लगाएगी।


यह भी पढ़ें- Mahindra XUV400 का स्पेशल Formula एडिशन हुआ पेश, जानिए क्या है खास

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बड़े स्केल पर होगा प्रोडक्शन

पुणे के बाद अब तेलंगाना के जहीराबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लगाए जाने वाले ईवी प्लांट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्रोडक्शन बड़े स्केल पर किया जाएगा। इनमें इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर्स दोनों का प्रोडक्शन होगा। इससे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सेगमेंट में महिंद्रा की पकड़ और मज़बूत होगी।

तेलंगाना सरकार के साथ हुआ समझौता

जिस तरह पुणे में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्लांट लगाने के लिए महिंद्रा ने महाराष्ट्र सरकार से मंज़ूरी लेकर एक समझौता किया था, ठीक उसी तरह महिंद्रा ने तेलंगाना के जहीराबाद में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का प्लांट लगाने के लिए तेलंगाना सरकार से मंज़ूरी लेते हुए समझौता कर लिया है। इससे सिर्फ राज्य में ही नहीं, देश में भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV400 का स्पेशल Formula एडिशन हुआ पेश, जानिए क्या है खास

Published on:
10 Feb 2023 03:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर