यह भी पढ़ें- बाइक में ब्रेक्स इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं होगी किसी तरह की दिक्कत
मिलते हैं शानदार फीचर्स
Mahindra XUV400 में इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, 7 इंच डिजिटल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, नैविगेशन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 4 स्पीकर साउंड सिस्टम, 12V चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट एंड रियर विंडोज़ वाइपर, 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, अडैप्टिव गाइडलाइन्स के साथ रिवर्स कैमरा, कीलैस एंट्री और दूसरे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
पावरट्रेन
Mahindra XUV400 दो वैरिएंट्स XUV400 EC और XUV400 EL में उपलब्ध होगी। XUV400 EC वैरिएंट में 34.5 kWh बैट्री पैक, तो XUV400 EL वैरिएंट में 39.4 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल होगा। वहीँ ड्राइविंग रेंज की बात करें, तो XUV400 EC वैरिएंट को सिंगल चार्ज में 375 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। XUV400 EL वैरिएंट को सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross की देश में ज़बरदस्त डिमांड, वेटिंग पीरियड पहुँचा 1 साल तक