बाइक एक मशीन होती है और कई पार्ट्स से मिलकर बनी होती है। इसके सही तरह से चलते रहने और सही कंडीशन में बनी रहने के लिए ज़रूरी है इसके सभी पार्ट्स की कंडीशन सही बनी रहे और ये सही से काम करते रहे। बाइक में कई अहम पार्ट्स होते हैं और इन्हीं में ब्रेक्स भी शामिल है। बाइक को रोकने के लिए ब्रेक्स की बहुत ही अहमियत होती है। बाइक के ब्रेक्स का सही तरह से इस्तेमाल करने पर इनकी कंडीशन सही बनी रहती है और एक्सीडेंट की रिस्क भी कम होती है। ऐसे में बाइक के ब्रेक्स का इस्तेमाल सही तरह से लंबे समय तक करते रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है।