इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

भूलकर भी न करें इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुडी ये गलतियाँ, लग सकती है हज़ारों की चपत

पिछले कुछ साल में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। कई फायदे होने के बावजूद गलती होने पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की वजह से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में भूलकर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुडी कुछ गलतियाँ नहीं करनी चाहिए।

2 min read
Electric Car charging

पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतें भारत में ही नहीं, दुनियाभर में चिंता का कारण है। इस वजह से एक बड़े वर्ग के लोगों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का रुख करना शुरू कर दिया है। पिछले दो साल में पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले व्हीकल्स के सब्स्टीट्यूट के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड दुनियाभर में तेज़ी से बढ़ी है। भारत भी इस ट्रेंड से अलग नहीं रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की चार्जिंग कॉस्ट तो कम होती है है, साथ ही इनसे पर्यावरण को भी बहुत ही कम नुकसान होता है। हालांकि कई फायदों वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुडी कुछ बातों का ध्यान न रखने पर कई हज़ार रुपयों की चपत भी लग सकती है।

भूलकर भी न करें इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुडी ये गलतियाँ

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक साइकिल भी शामिल हैं। पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के यूज़र्स को भूलकर भी कुछ गलतियाँ नहीं करनी चाहिए, नहीं तो कई हज़ार रुपयों का नुकसान हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं उन गलतियों पर।

1. बार-बार चार्जिंग

इलेक्ट्रिक व्हीकल को कभी भी बार-बार चार्ज नहीं करना चाहिए। बार-बार चार्ज करने से इसकी बैट्री पर ज़्यादा प्रेशर पड़ता है जिससे यह जल्दी खत्म होने लगती है। साथ ही इसमें खराबी भी आती है। बैट्री खराब होने की वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की परफॉर्मेंस में भी गिरावट आती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री काफी महंगी आती है। ऐसे में इसके खराब होने पर कई हज़ार रुपयों की चपत लग सकती है। कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैट्री प्राइस रेंज तो लाख रुपये तक होती है।


यह भी पढ़ें- 20 लाख रुपये तक के बजट में ये 5 SUV रहेगी शानदार, देखें लिस्ट

2. बैट्री ज़ीरो होने पर चार्जिंग या 100% होने तक चार्जिंग

इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री को कभी भी ज़ीरो नहीं होने देना चाहिए। इसे हमेशा 10-15% तक छोड़ना चाहिए और इसके बाद ही चार्ज करना चाहिए। साथ ही इसे कभी भी 100% चार्ज भी नहीं करना चाहिए। दोनों ही स्थितियों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री पर बुरा असर पड़ता है और कुछ समय बाद ही बैट्री की परफॉर्मेंस डाउन होने लगती है और थोड़े समय बाद यह खराब हो जाती है। ऐसे में नई बैट्री खरीदनी पड़ती है और कई हज़ार रुपये का खर्चा आ जाता है, जिसे समझदारी का इस्तेमाल करने पर टाला जा सकता था।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV700 खरीदना पड़ेगा आपकी जेब पर ज़्यादा भारी, जानिए वजह

Also Read
View All