scriptMahindra XUV700 खरीदना पड़ेगा आपकी जेब पर ज़्यादा भारी, जानिए वजह | Mahindra XUV700 gets costlier by up to Rs. 64,000 | Patrika News

Mahindra XUV700 खरीदना पड़ेगा आपकी जेब पर ज़्यादा भारी, जानिए वजह

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2023 03:27:55 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

Mahindra XUV700 Price HIke: महिंद्रा की शानदार एसयूवी एक्सयूवी700 खरीदने की चाह रखने वाले लोगों को कंपनी की तरफ से झटका लग गया है। कंपनी ने अपनी पावरफुल कार की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है।

mahindra_xuv700.jpg

Mahindra XUV700

महिंद्रा ऑटोमोटिव (Mahindra Automotive) भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। देश में महिंद्रा की गाड़ियों की ज़बरदस्त धूम रहती है। महिंद्रा पूरी तरह से भारतीय कंपनी है और इसकी सभी गाड़ियाँ ‘मेड इन इंडिया’ होती हैं। कंपनी के लाइनअप की कई गाड़ियों को लेकर लोगों में ज़बरदस्त क्रेज है। इन्हीं में से एक है महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700)। Mahindra XUV700 भारत की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में से एक है और साथ ही कंपनी की बेस्ट सेलिंग गाड़ियों में से भी एक। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कार पर कई महीनों का वेटिंग पीरियड है। पर कंपनी ने इस शानदार कार को खरीदने की चाह रखने वाले लोगों को एक बड़ा झटका दे दिया है।

कंपनी ने बढ़ाई कीमत

महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पावरफुल एसयूवी एक्सयूवी700 की कीमत बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने इसकी कीमत 64 हज़ार रुपये तक बढ़ाई है। इसके सभी वैरिएंट्स पर अलग-अलग बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप इस कार को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो यह आपकी जेब पर पहले से ज़्यादा भारी पड़ने वाला है।

mahindra_xuv700.jpg


यह भी पढ़ें

Maruti Suzuki Dzire, Tata Tigor, Honda Amaze या Hyundai Aura: कौनसी कार खरीदना रहेगा सही? जानिए डिटेल्स

अपडेटेड कीमत

आइए नज़र डालते हैं महिंद्रा एक्सयूवी700 के सभी वैरिएंट्स की अपडेटेड कीमतों पर।

Mahindra XUV700 MX :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 13.45 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 MX Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 13.96 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX3 :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 15.88 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX3 Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 16.39 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 17.19 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX3 7 Str Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 17.20 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX3 AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 17.61 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 17.85 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 7 Str :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 17.85 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX3 Diesel AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 18.33 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 7 Str Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 18.51 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 18.97 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 Diesel AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 19.68 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 19.88 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX5 7 Str Diesel AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 20.29 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 Diesel :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 20.59 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 21.66 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 Diesel AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 22.32 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 Diesel Luxury Pack :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 22.48 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 AT Luxury Pack :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 23.60 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 AWD Diesel AT :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 23.74 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 Diesel AT Luxury Pack :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 24.21 लाख रुपये हो गई है।

Mahindra XUV700 AX7 Diesel AT Luxury Pack AWD :- महिंद्रा एक्सयूवी700 के इस वैरिएंट की शुरुआती कीमत अब बढ़कर 25.47 लाख रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें

Car Care Tips: कार के ब्रेक्स की कंडीशन रखें टिपटॉप, इन आसान टिप्स को करें फॉलो

ट्रेंडिंग वीडियो