
पिछले कुछ सालों में पेट्रोल-डीज़ल की लगातार बढ़ रही कीमत दुनियाभर में चिंता की वजह है। इस वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की दुनियाभर में पेट्रोल-डीज़ल से चलने वाले व्हीकल्स के सब्स्टीट्यूट के तौर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। भारत भी इस ट्रेंड में पीछे नहीं है और पिछले कुछ साल में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट तेज़ी से बढ़ा है। पिछले साल की बात करें, तो 2022 में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स का नया रिकॉर्ड बना। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट आने वाले समय में और भी तेज़ी से बढ़ने वाला है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने एक बड़ी बात कही है।
2030 तक भारतीय सड़कों पर होंगे 2 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि 2030 तक भारतीय सड़कों पर 2 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स होंगे। इसके साथ नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में अपार संभावनाएं हैं और इन्वेस्टर्स को इस सेक्टर में और ज़्यादा इन्वेस्ट करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Audi Q3 Sportback: ऑडी की नई लग्ज़री कार हुई देश में लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स और कीमत होगी इतनी
सरकार का लक्ष्य
भारतीय सरकार भी 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट को बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार पहले से ही यह लक्ष्य निर्धारित कर चुकी है कि 2030 तक देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और तेज़ी से बढ़ेगी। इससे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल व्हीकल्स में करीब 7% तक हिस्सेदारी हो सकती है। यह हिस्सेदारी वर्तमान में सिर्फ 1.4% ही है। इसके साथ ही सरकार का लक्ष्य 2030 तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी 30% तक बढ़ाने का है।
सरकार भी देती है प्रोत्साहन
भारतीय सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देती है। इसके लिए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर सब्सिडी देती है। साथ ही सरकार की FAME-II स्कीम के ज़रिए भी देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट को फायदा मिलता है। देश में प्रदूषण को कम करने के लिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बेहतरीन माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi-NCR में इतने लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ कैंसिल! कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं? जानिए डिटेल्स