इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

Tata AVINYA: टाटा ने पेश की बेहद खूबसूरत इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार, 500km की रेंज के साथ 2025 में होगी लॉन्च

कंपनी की ईवी रेंज टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (TPEML) अगले पांच वर्षों में भारत में दस नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2022, 1:47 PM IST
tata_avinya-ev-amp.jpg
Tata AVINYa

Tata AVINYA EV Concept : टाटा मोटर्स ने आज यानी 29 अप्रैल 2022 को भारत में एक बिल्कुल नई इलेक्ट्रिक कार के कॉन्सेप्ट वर्जन को पेश कर दिया है, कंपनी के इस नए ईवी कॉन्सेप्ट को AVINYA नाम दिया गया है, जिसका संस्कृत में अर्थ है, Innovation । बिल्कुल-नई Tata Avinya SUV कंपनी के Generation Three platform (प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल) आर्किटेक्चर पर आधारित होगी। बताते चलें,कि यह टाटा की दूसरी ईवी कॉन्सेप्ट कार है, जिसे इस महीने पेश किया गया है, इससे पहले कंपनी कर्व कूप एसयूवी को पेश कर चुकी है।



500किमी की रेंज


कंपनी की ईवी रेंज टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (टीपीईएमएल) अलग अलग सेगमेंट में अगले पांच वर्षों में भारत में दस नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं अविन्या को लेकर दावा किया जा रहा है, कि यह कार सिंगल चार्ज में कम से कम 500 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान करती है। इसके अलावा, यह अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। जिसके चलते यह 30 मिनट से कम समय पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। ध्यान दें, कि टाटा हैरियर और सफारी के इलेक्ट्रिक वर्जन कंपनी के इस नए ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित पहले मॉडल हो सकते हैं।

एक कटमरैन से प्रेरित टाटा अविन्या कॉन्सेप्ट एक एसयूवी की प्रतिभा और एक एमपीवी की विशालता का मेल है। इसके फ्रंट में दोनों तरफ बड़े डीआरएल हैं, जो सेंटर में टाटा लोगो के साथ दिए गए हैं। दोनों तरफ, टाटा अविन्या कॉन्सेप्ट में तितली के दरवाजे, कैमरे जो ओआरवीएम के रूप में कार्य करते हैं, ब्लैक-आउट बी-पिलर और छत फ्लोटिंग रूफ डिज़ाइन, बड़े एलॉय व्हील, एलईडी टेल लाइट्स का एक सेट और एक एलईडी लाइट दिखाई दे रहा है।

कैबिन के भीतर टाटा अविन्या अवधारणा में एक डुअल-टोन बेज और ब्राउन इंटीरियर थीम है, इसके साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, एक फ्लोटिंग इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड के बीच में स्थित एक साउंडबार दिखार्द दे रहे हैं। लॉन्च पर बात करें तो इस कार को 2025 में लॉन्च किया जाएगा।
चूंकि यह एक कॉन्सेप्ट कार है, तो जाहिर है, कि प्रोडक्शन मॉडल में कई बदलाव देखने का मिलेंगे ।

Updated on:
29 Apr 2022, 1:47 PM IST
Published on: