इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

यह है दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल, सिर्फ 15 मिनट में होगी बैट्री फुल

Fastest Charging EV In World: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड के चलते आज दुनियाभर में वाइड रेंज में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च हो रहे हैं। इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बेहतरीन फीचर्स के साथ ही इनका चार्जिंग टाइम भी मायने रखता है। हाल ही में एक भारतीय कंपनी ने दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया है।

2 min read
NeEV Tez

दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसके चलते देश-विदेश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियाँ वाइड रेंज में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च कर रही हैं। सिर्फ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ ही नहीं, छोटे स्टार्टअप्स भी दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने में लगी हुई है। आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में शानदार फीचर्स के साथ ही इनका चार्जिंग टाइम भी मायने रखता है। ज़्यादातर यूज़र्स चाहते हैं कि उनके इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जल्दी चार्ज हो जाए। हाल ही में कमर्शियल व्हीकल्स बनाने वाली कंपनी अल्टिग्रीन (AltiGreen) ने एक्सपोनेंट एनर्जी (Exponent Energy) के साथ मिलकर एक नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लॉन्च किया है। इसे NeEV Tez नाम दिया गया है।

कंपनी का दावा - दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल

अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट एनर्जी ने दावा किया है कि NeEV Tez दुनिया का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल है।

सिर्फ 15 मिनट में होगी बैट्री फुल

अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट एनर्जी ने दावा करते हुए कहा है कि उनके नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर NeEV Tez की बैट्री सिर्फ 15 में फुल हो जाती है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैट्री को 0-100% होने में सिर्फ 15 मिनट लगते हैं। एक मोबाइल फोन को भी फुल चार्ज होने में 15 मिनट ज़्यादा समय लगता है।


यह भी पढ़ें- यह है दुनिया की फास्टेस्ट इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2.3 सेकंड्स में पकड़ती है 0-60 मील प्रति घंटे की स्पीड

किस कस्टमर वर्ग को ध्यान में रखते हुए किया गया है डेवलप?


अल्टिग्रीन और एक्सपोनेंट एनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनके नए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर NeEV Tez को बिज़नेस वर्ग के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है। कंपनी पहले चरण में बेंगलुरु में NeEV Tez के 2,000 यूनिट्स उतारने वाली है।

पावरट्रेन

NeEV Tez में 8.2 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है। फुल चार्जिंग में इसकी ड्राइविंग रेंज 85 किलोमीटर है। वहीँ शहर से बाहर जाने पर इसकी ड्राइविंग रेंज 98 किलोमीटर रहती है।

यह भी पढ़ें- Tesla का नया रिकॉर्ड, पहली बार BMW को छोड़ा इस मामले में पीछे..

कितनी है कीमत और वारंटी?

NeEV Tez को खरीदने के लिए 3,55,000 रुपये की शुरुआती कीमत खर्च करनी पड़ेगी। साथ ही इसकी बैट्री पर पांच साल या 1.56 लाख किलोमीटर की वारंटी भी मिलती है।

Published on:
12 Jan 2023 03:24 pm
Also Read
View All