अमरीका (United States of America) बेस्ड इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के लिए 2022 काफी अच्छा साल रहा। पिछले साल कंपनी ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला ने पिछले साल एक और रिकॉर्ड बनाया है। टेस्ला ने 2022 में ऐसा कर दिखाया जो कंपनी 2021 में नहीं कर पाई। टेस्ला ने पिछले साल जर्मनी (Germany) बेस्ड लग्ज़री कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।