भारत में ही नहीं, दुनियाभर में कानूनी तौर पर व्हीकल चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) ज़रूरी होता है। ड्राइविंग लाइसेंस एक बेहद ही ज़रूरी डॉक्यूमेंट होता है जो 18 साल से ऊपर की उम्र के लोगों को कानूनी तौर पर व्हीकल चलाने की परमिशन देता है। ड्राइविंग लाइसेंस को कई जगह पहचान पत्र के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पर कई बार कुछ व्हीकल चलाते समय कुछ ऐसी गलतियाँ हो जाती हैं, जिनकी वजह से ड्राइविंग लाइसेंस रद्द तक हो सकता है।