आजकल हर व्यक्ति का सपना होता है अपनी खुद की कार खरीदना। पर कुछ लोग नई कार खरीदने से पहले पुरानी कार खरीदना पसंद करते हैं। इसकी वजह है पुरानी कार का नई कार से सस्ता होना। लोग पुरानी कार पर प्रैक्टिस करने के बाद नई कार खरीदते हैं। कुछ लोग तो सिर्फ पुरानी कार ही इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसे में देश में पुरानी कार खरीदने/बेचने का मार्केट काफी बढ़ गया है। पर कई लोग इस दौरान एक गलती कर देते हैं जिससे बाद में जाकर परेशानी हो सकती है। यह गलती कार के आरसी (RC - Registration Certificate) से जुडी हुई है।