सर्दियों के मौसम में ड्राइविंग करने में अक्सर ही अपेक्षाकृत ज़्यादा परेशानी होती है। इसकी वजह ठंड के साथ ही इसकी वजह से व्हीकल पर पड़ने वाले प्रभाव भी है। पर सर्दियों में एक और समस्या होती है जिस वजह से ड्राइविंग के दौरान परेशानी होती है। वो समस्या है घना कोहरा। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में ड्राइविंग के समय काफी परेशानी होती है। इससे एक्सीडेंट की रिस्क भी बढ़ जाती है। पर कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर परेशानी से बचा जा सकता है।