यूँ तो कार कार ड्राइव करने के दौरान कई तरह की दिक्कतें कभी भी आ सकती हैं, जिनसे काफी परेशानी हो सकती हैं। इन्हीं में से एक है कार के फ्यूल (पेट्रोल/डीज़ल) का खत्म होना। अक्सर ही जब लोग किसी काम से कार लेकर घर से या कहीं और से निकलते हैं, तो कई बार कार का फ्यूल मीटर देखना भूल जाते हैं। अगर कार में कम फ्यूल होता है तो इसके बीच रास्ते में ही खत्म होने के चांस रहते हैं। बीच रास्ते में ही कार के फ्यूल के खत्म होने से काफी परेशानी होती है। इससे टाइम वास्ते तो होता ही है, असुविधा होने के साथ ही ड्राइवर के साथ-साथ पैसेंजर्स का भी मूड खराब होता है। पर इस स्थिति से निपटने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखा जा सकता है।